Monday, February 16, 2009

mujhe bachcha bana do ..

मुझे अब चैन से सोना है ,
मुझे अब खुल के रोना है ,
..................कहाँ पे रखा मेरा खिलौना है ,
मुझे फिर से बच्चा बना दो !!

होली अबके ,घर में मनानी है ,
दादी से मुझे सुननी कहानी है ,
............कहाँ मेरे बचपन के राजा-रानी हैं ,
मुझे फिर से बच्चा बना दो !!

पेडों से फिर कच्चे आम तोड़ना है ,
उन गलियों में नंगे पांव दौड़ना है ,
.....पानी में कागज़ का एक जहाज़ छोड़ना है ,
मुझे फिर से बच्चा बना दो !!

- अभिषेक

3 comments:

रश्मि प्रभा... said...

bahut-bahut badhiyaa........

saurabh said...

u made me remember those nice days which will never come back again.
we must keep the child inside us alive

Unknown said...

bahut aacha hai
wo bhi itni choti age me..........

welldone bro........